अग्रिम जमानत के लिए बीडीओ ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

स्वर्ण व्यवसायी की हत्या का मामला

स्वर्ण व्यवसायी की हत्या का मामला

स्वर्ण व्यवसायी पर बीडीओ के घर से चोरी हुए गहनों की बिक्री का आरोप था

स्वर्ण व्यवसायी को कथित तौर पर बीडीओ के घर ले जाकर पीटा गया था

कोलकाता. सॉल्टलेक के दत्ताबाद निवासी स्वर्ण कारोबारी स्वपन कामिला के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे राजगंज के बीडीओ प्रशांत बर्मन ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. अदालत के सूत्रों के अनुसार, बीडीओ प्रशांत बर्मन ने अग्रिम जमानत के लिए बारासात जिला न्यायालय में अपील की है. उन पर स्वर्ण व्यवसायी की हत्या का आरोप लगा है. उन्होंने इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए अदालत में आवेदन किया, मामले की सुनवाई 26 नवंबर को होगी. इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. गौरतलब है कि स्वपन कामिला न्यूटाउन में किराये की दुकान से सोने के गहनों का कारोबार करते थे. परिजनों के अनुसार, उनके खिलाफ रायगंज के बीडीओ प्रशांत बर्मन के घर से चोरी हुए सोने के गहनों की बिक्री का आरोप था, जिसे लेकर बीडीओ ने स्वपन को पकड़ लिया था, जिसके बाद वह लापता हो गये थे. कुछ दिनों बाद उनका शव मिला था. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया. बीडीओ प्रशांत बर्मन समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया. स्वपन को कथित तौर पर बीडीओ के न्यूटाउन स्थित घर ले जाकर वहां पीटा गया था. विधाननगर की पुलिस ने मामले की जांच करते हुए स्वपन की हत्या के मामले में एक-एक कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. मंगलवार को ही विवेकानंद सरकार उर्फ सोनाई को गिरफ्तार किया गया. इससे पहले राजगंज बीडीओ प्रशांत बर्मन का करीबी तूफान थापा और बीडीओ का ड्राइवर राजू ढाली को दबोचा गया. कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sandip tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >