बांग्लादेशियों को पनाह देनेवाली महिला भी अरेस्ट

पानीहाटी नगरपालिका के 31 नंबर वार्ड के विवेकानंद पार्क इलाके में एक आवास में एक फ्लैट से दो बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को पुलिस ने उस महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है, जो किराये पर फ्लैट लेकर बांग्लादेशियों को पनाह देती थी. महिला का नाम अदिति पात्र है. लेकिन जांच में पता चला है कि उसका असली नाम प्रिया खातून है और वह खुद भी बांग्लादेशी है.

बैरकपुर

. पानीहाटी नगरपालिका के 31 नंबर वार्ड के विवेकानंद पार्क इलाके में एक आवास में एक फ्लैट से दो बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को पुलिस ने उस महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है, जो किराये पर फ्लैट लेकर बांग्लादेशियों को पनाह देती थी. महिला का नाम अदिति पात्र है. लेकिन जांच में पता चला है कि उसका असली नाम प्रिया खातून है और वह खुद भी बांग्लादेशी है. आरोप है कि उसने फर्जी तरीके से बांग्लादेश से भारत में प्रवेश किया और यहां सारे दस्तावेज भी फर्जी तरीके से बनवाये. गुरुवार को बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी सेंट्रल इंद्र बदन झा के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम अदिति के फ्लैट पर पहुंची और वहां छापेमारी कर कई दस्तावेज जब्त करते हुए अदिति को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, अदिति उर्फ प्रिया खातून 2019 में बांग्लादेश से सीमा पार कर भारत में अवैध तरीके से दाखिल हुई थी. उसने फर्जी वोटर और आधार कार्ड बनवाये. बाद में उसकी मुलाकात केष्टोपुर निवासी एक व्यक्ति से हुई, जिससे उसने शादी कर ली. इसके बाद वह सीधे पानीहाटी के 31 नंबर वार्ड के विवेकानंद पार्क इलाके में एक फ्लैट मालकिन रिया रॉय से अदिति नामक एक अजनबी महिला के रूप में फ्लैट किराये पर लेने लगी.

कुछ समय से उस फ्लैट में अज्ञात लोगों का आना-जाना लगा रहता था, जिससे लोगों को संदेह हुआ. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने उक्त घर से एक बांग्लादेशी दंपती को गिरफ्तार किया था.

गौरतलब है कि बुधवार को घोला थाने की पुलिस ने सूचना के आधार पर उसी फ्लैट में छापा मारा था और दो बांग्लादेशी घुसपैठियों (दंपती) आबू ताहेर मोल्ला और आसमा खानम को गिरफ्तार किया था. उनके साथ एक बच्चा भी था.

पुलिस का कहना है कि अदिति उर्फ प्रिया खातून से पूछताछ की जा रही है. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अदिति किन उद्देश्यों से भारत में घुसपैठ की और बांग्लादेशियों को क्यों पनाह दे रही थी. जांच में पता चला है कि अदिति बांग्लादेशियों को उक्त किराये के फ्लैट में पनाह देती थी और बदले में मोटी रकम लेती थी. उसके घर पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई फर्जी आधार और वोटर कार्ड भी बरामद किये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >