बनगांव जिला भाजपा अध्यक्ष की गाड़ी पर किया गया हमला

उन्होंने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो बनगांव शहर में वृहद आंदोलन किया जायेगा.

गाड़ी में की गयी तोड़फोड़, चालक और दो सदस्यों को पीटा भाजपा ने किया प्रदर्शन, 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग बनगांव. बनगांव सांगठनिक जिला भाजपा अध्यक्ष विकास घोष के घर लौटते समय उनकी गाड़ी पर हमला किया गया. आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस समर्थक लोगों ने गाड़ी में तोड़फोड़ की और चालक व गाड़ी में बैठे उनके दो सदस्यों को पीटा. घटना के विरोध में रविवार को भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने बनगांव थाने के सामने जमकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए विकास घोष ने कहा कि शनिवार रात जब वह घर लौट रहे थे, तो दत्तपाड़ा के कोरारबागान मोड़ इलाके में उनकी गाड़ी पर हमला किया गया. हमलावर तृणमूल समर्थक थे. उन्होंने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो बनगांव शहर में वृहद आंदोलन किया जायेगा. वहीं, बनगांव सांगठनिक जिला तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रसेनजीत घोष ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जनता, भाजपा से नाराज है और यही कारण है कि गाड़ी खड़ी होने पर रास्ता जाम होने से आम लोगों ने विरोध किया. उन्होंने दावा किया कि इस घटना में तृणमूल का कोई हाथ नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >