एटीएम में टेप लगाकर धोखाधड़ी की कोशिश

शोर सुन कर लोग वहां पहुंचे और उन्हीं में से एक युवक एटीएम में घुसा और एटीएम से टेप निकाल उन्हें पांच हजार रुपये दे दिये.

बैरकपुर. टीटागढ़ के ब्रह्मस्थान इलाके में बीटी रोड के किनारे स्थित एक सरकारी बैंक के एटीएम में टेप लगा कर धोखाधड़ी की कोशिश की गयी. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गयी. जानकारी के अनुसार, टीटागढ़ के गुड्स शेड रोड निवासी रानी चौहान सोमवार सुबह एटीएम में पैसे निकालने गयी थीं. लेकिन पैसे नहीं निकले. इसके बाद रानी की मौसी रंजना रजक वहां आ गयीं और शोर मचाने लगीं. शोर सुन कर लोग वहां पहुंचे और उन्हीं में से एक युवक एटीएम में घुसा और एटीएम से टेप निकाल उन्हें पांच हजार रुपये दे दिये. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >