महिलाओं के खाते में आने लगे अन्नपूर्णा योजना के पैसे, मैसेज देख किसी का चेहरा खिला, तो कोई हो गयी भावुक

पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना के तहत महिलाओं के खातों में 3000 रुपये की राशि आने लगी है. लाभार्थियों में खुशी की लहर है, कई महिलाएं भावुक हो गईं. कहीं मिठाई बंटी तो कहीं उत्सव का माहौल बना.

हिंगलगंज. पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना (Annapurna Yogana)का पैसा महिलाओं के खाते में आने लगे हैं. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अगस्त से इस योजना के लागू होने की बात कही थी. राज्य सरकार ने 1 करोड़ 45 लाख महिलाओं के खातों में पैसा भेज दिया है. महिलाएं पैसा पाकर खुश हैं. कई महिलाओं की आखें टका देखकर खुशी से नम हो गयी. तीन हजार रुपये मिलते ही वे मिट्टी के घड़ों से अबीर का खेल खेलने लगीं. इतना ही नहीं, वे एक-दूसरे को बधाई देने लगी.

चौराहे पर बांटी गयी मिठाई

उत्तर 24 परगना के हिंगलगंज में महिलाओं के एक समूह ने अन्नपूर्णा योजना से धनराशि प्राप्त करने के बाद बायलानी बाजार में उत्सव का माहौल बना दिया. उन्होंने राहगीरों को मिठाई भी खिलाई. इन महिलाओं के साथ भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी मौजूद थीं. उन्होंने अन्नपूर्णा भंडार से धनराशि प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी पात्र महिलाओं को धनराशि मिलेगी. इसमें किसी प्रकार की कोई दुविधा नहीं है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

'मैं इस खुशी से अभिभूत हूं'

स्थानीय मीडिया से बात करते हुए लाभार्थी नीलिमा गिरि ने कहा- माननीय मुख्यमंत्री जी ने पहले ही कहा था कि वे हमारे खाते में तीन हजार रुपये भेजेंगे. हमें बहुत खुशी है कि उन्होंने ऐसा किया. इसीलिए हम मुस्कुरा रहे हैं. हम बहुत खुश हैं. मोबाइल दिखाते हुए रूपा बनर्जी ने कहा- संदेश आया...तीन हजार रुपये जमा हो गए हैं. मुझे विश्वास नहीं हो रहा. माननीय मुख्यमंत्री जी को सलाम. प्रधानमंत्री जी युग युग जियो. एक अन्य महिला ने कहा- इस खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. मुझे तीन हजार रुपये आने के संदेश मिले हैं. मैं इस खुशी से अभिभूत हूं.

Also Read: बंगाल में होगी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, अब तक 45,000 लोग संदिग्ध सूची में


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >