बासंती में महिला की बांस लाठी से पिटाई का आरोप

दक्षिण 24 परगना के बासंती में एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. बुधवार को उत्तर भांगनखाली गांव में दो परिवारों के बीच कहासुनी के दौरान एक महिला पर बांस-लाठी से बेरहमी से हमला किये जाने का आरोप है.

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के बासंती में एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. बुधवार को उत्तर भांगनखाली गांव में दो परिवारों के बीच कहासुनी के दौरान एक महिला पर बांस-लाठी से बेरहमी से हमला किये जाने का आरोप है. इस घटना में नसीमा लस्कर नाम महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. पीड़िता ने बसंती थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. सूत्रों के मुताबिक, उत्तर भांगनखाली इलाके में एक फिशरी के पास से गुजरने वाली सड़क को लेकर लंबे समय से विवाद था. इसी मुद्दे पर इस दिन नसीमा लस्कर और उनके पड़ोसियों के बीच बहस शुरू हुई. आरोप है कि बहस के दौरान पड़ोस के कुछ युवक अचानक महिला पर टूट पड़े और बांस-लाठी से उसकी पिटाई की. किसी तरह जान बचा कर नसीमा मौके से भागने में सफल रही. इस घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गयी है. भाजपा नेता अर्पण दास ने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पूरी तरह अनिश्चित है. वहीं, बासंती के विधायक श्यामल मंडल ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है. उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गयी है. घटना में शामिल दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की गयी है.

वहीं, कैनिंग के एसडीपीओ रामकुमार मंडल ने मीडिया को बताया कि इस घटना को लेकर दोनों परिवारों की ओर से बासंती थाने में शिकायतें दर्ज करायी गयी हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >