ग्राहकों से करोड़ों रुपये गबन का आरोप, बाप-बेटे हुए फरार

हाबरा के एजी कालोनी इलाके में एक निजी संस्था खोलकर करीब 13 हजार लोगों से करोड़ों रुपये वसूलने का आरोपी पिता और दो बेटों पर लगा है.

बारासात. हाबरा के एजी कालोनी इलाके में एक निजी संस्था खोलकर करीब 13 हजार लोगों से करोड़ों रुपये वसूलने का आरोपी पिता और दो बेटों पर लगा है. रविवार देर शाम हाबरा और अशोकनगर थाने के सैकड़ों ग्राहक हाबरा थाने में हाजिर हुए और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी.

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों के नाम गौतम मंडल और उनके दो बेटे गौरव और चंदन हैं. ग्राहकों का आरोप है कि करीब 30 करोड़ रुपये गबन कर आरोपी फरार हुए हैं. शिकायतकर्ताओं का कहना है कि गौतम अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर 2016 से इलाके में खुदरा ऋण स्कीम नाम की संस्था खोलकर निवासियों से पैसे इकट्ठा करते थे. संस्���ा के लोग लोगों के घर-घर जाकर रुपये संग्रह करते थे.

योजना के तहत किसी को एक साल, तो किसी को दो साल, तो किसी को तीन साल समेत तमाम योजनाओं के तहत पैसे रिटर्न देने की बात कही गयी थी लेकिन किसी को रिटर्न नहीं मिले हैं. गत 26 नवंबर से गौतम समेत उसके परिवार के लोग फरार हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >