Adhir Ranjan Chaudhary Convoy Hit by Truck: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी बुधवार को बाल-बाल बच गये. उनके प्रचार वाहन के काफिले को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. अधीर रंजन चुनाव प्रचार करके लौट रहे थे. घटना बुधवार की शाम को मुर्शिदाबाद जिले में बहरमपुर के पास जीबंती में हुआ, जब अचानक एक ट्रक ने उनके एस्कॉर्ट काफिले को ठोकर मार दी. इसमें कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गये. हालांकि, अधीर रंजन चौधरी सुरक्षित हैं. पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस की ओर से बताया गया है कि दुर्घटना शाम को करीब 6:45 बजे हुई. उस समय अधीर रंजन चौधरी कांडी में चुनाव प्रचार करके बहरमपुर लौट रहे थे.
मुर्शिदाबाद में बाल-बाल बचे अधीर रंजन चौधरी, काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर
Adhir Ranjan Chaudhary Convoy Hit by Truck: मुर्शिदाबाद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बरहमपुर विधानसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी अधीर रंजन चौधरी बुधवार की शाम बालृ-बाल बच गये. उनके काफिले को एक ट्रक ने ठोकर मार दी, जिसमें कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गये हैं.

इसी ट्रक ने अधीर रंजन के कॉन्वॉय को मारी ठोकर.