बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले की खड़दह नगरपालिका के वार्ड- 2 के एलपी कॉलोनी इलाके में एक गृहिणी पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, स्थानीय आलोक दास के मकान में पीड़िता अपने पति व एक बच्चे के साथ किराए पर रहती है. वह शुक्रवार को अपने घर के आंगन में काम कर रही थी. आरोप है कि इसी दौरान बगल के मकान में रहने वाले एक युवक ने महिला के सिर व चेहरे पर तेजाब फेंक दिया. झुलसी महिला को बैरकपुर स्थित डॉक्टर बीएन बोस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. पीड़िता के पति ने रहड़ा थाने में घटना की लिखित शिकायत दर्ज करायी है. इस आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसका नाम सुरजीत देवनाथ है.
उधर, स्थानीय पार्षद चिन्मय कुमार दास ने घटना के दुखद बताते हुए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
