कसबा: चलती बस में युवती से छेड़खानी आरोपी की पिटाई

मंगलवार सुबह नौ बजे रूबी मोड़ चौराहे पर एक युवती से बस में छेड़खानी हुई. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

कोलकाता. मंगलवार सुबह नौ बजे रूबी मोड़ चौराहे पर एक युवती से बस में छेड़खानी हुई. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि फूलबागान जाने के लिए एक युवती रूबी चौराहे के पास बस में सवार हुई. आरोप है कि बस में सवार होते ही उसे महसूस हुआ कि उसके पास खड़ा सहयात्री उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा है. इसके बाद उसने उस यात्री को अपनी हरकतों से बाज आने की चेतावनी दी. पीड़िता का आरोप है कि इसके बावजूद आरोपी ने कुछ समय ठहर कर फिर से उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा. तब युवती ने अन्य यात्रियों से मदद मांगी, इसके बाद आरोपी को पकड़ कर लोगों ने पीटना शुरू कर दिया. बाद में उसे कसबा थाने की पुलिस को सौंप दिया. पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >