महुआ मोईत्रा प्रकरण पर भड़के अभिषेक बनर्जी ने पूछा- क्या यही है ‘पोरिवर्तन’?

Abhishek Banerjee Slams Bengal Police: क्या यही परिवर्तन है? कृष्णनगर में महुआ मोईत्रा पर हुए अंडे और सब्जी हमले के बाद तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बंगाल पुलिस और प्रशासन पर हमला बोला है. पढ़ें, पूरी रिपोर्ट.

Abhishek Banerjee Slams Bengal Police: कृष्णानगर से तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोईत्रा (Mahua Moitra) पर अंडे और सब्जियों से हमले से अभिषेक बनर्जी भड़क गये हैं. इस हाई-प्रोफाइल घटना के बाद टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने साथी सांसद के साथ हुए इस व्यवहार की निंदा करते हुए राज्य प्रशासन और बंगाल पुलिस से सवाल पूछे हैं.

महुआ मोईत्रा पर अंडा-बैंगन से हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का ट्वीट.

दबाव में न झुकने वालों पर हमला कायरता : बनर्जी

अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट साझा करते हुए बंगाल पुलिस की चुप्पी और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किये हैं. उन्होंने हाल ही में कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) द्वारा राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) को जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने संबंधी निर्देशों का हवाला देते हुए पूछा- क्या ऐसे वाकये उस ‘पोरिवर्तन’ (बदलाव) को दर्शाते हैं, जिसका राज्य में वादा किया गया था?

इसे भी पढ़ें : अभिषेक बनर्जी के बाद महुआ मोईत्रा पर फेंके अंडे और सड़े बैंगन, टीएमसी सांसद ने शेयर किया Video

Abhishek Banerjee Slams Bengal Police: वक्त आने पर सभी को जवाबदेह ठहराया जायेगा

अभिषेक ने आगे लिखा- दबाव में झुकने से इनकार करने पर किसी निर्वाचित प्रतिनिधि को इस तरह प्रताड़ित करना ताकत नहीं, बल्कि राजनीतिक असुरक्षा और कायरता की निशानी है. सत्ता का दुरुपयोग करने वालों को यह याद रखना चाहिए कि राजनीतिक किस्मत हमेशा बदलती रहती है. वक्त आने पर सभी को जवाबदेह ठहराया जायेगा.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस, टीएमसी और भाजपा की प्रतिक्रिया

  • अधीर रंजन चौधरी (कांग्रेस) : वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए एक झटका बताया. उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को कभी भी व्यक्तिगत दुश्मनी में नहीं बदलना चाहिए. आज जो विपक्ष में हैं, वे कल सत्ता में आ सकते हैं. इसलिए जनप्रतिनिधियों को बिना किसी डर के काम करने का माहौल मिलना चाहिए.
  • रिजु दत्ता (निलंबित टीएमसी प्रवक्ता): रिजु दत्ता ने इस हमले को सभ्य समाज के लिए अस्वीकार्य बताते हुए सवाल उठाया कि सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में ऐसा हमला कैसे हो गया?
  • शारद्वत मुखर्जी (पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री): राज्य सरकार के मंत्री शारद्वत मुखर्जी ने इस पर अलग दृष्टिकोण अपनाते हुए कहा कि यह घटना किसी साजिश का हिस्सा नहीं. महुआ मोईत्रा के खिलाफ ‘आम जनता के बढ़ते गुस्से’ (Public Anger) का नतीजा है.

इसे भी पढ़ें

अभिषेक बनर्जी की नयी मुसीबत ‘सेवाश्रय’, विष्णुपुर थाने में दर्ज हुआ केस, जानें पूरा मामला

महुआ मोईत्रा का दावा- नदिया जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुझ पर अंडे फेंके

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >