Abhishek Banerjee challenge Amit Shah: पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को तृणमूल सरकार और केंद्र सरकार के प्रदर्शन पर बहस करने की चुनौती दी. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राष्ट्रपति पद को राजनीतिक मुद्दों में घसीटकर ‘ओछी राजनीति’ करने का आरोप लगाया.
हर भारतीय बच्चे पर 1.44 लाख रुपए का कर्ज – अभिषेक
तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दक्षिण 24 परगना के मथुरापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्येक भारतीय बच्चे को 1.4 लाख रुपए से अधिक के कर्ज के बोझ तले धकेल रही है.
राष्ट्रपति के मुद्दे पर भाजपा पर साधा निशाना
डायमंड हार्बर से लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अगर भाजपा वास्तव में राष्ट्रपति का सम्मान करती है, तो उन्हें नये संसद भवन के उद्घाटन जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम और अयोध्या में राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा में आमंत्रित किया जाना चाहिए था.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
राष्ट्रपति की बंगाल यात्रा पर छिड़ा है विवाद
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को बागडोगरा एयरपोर्ट पर अपने स्वागत के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री या राज्य मंत्रिमंडल का कोई सदस्य मौजूद नहीं होने पर नाराजगी जतायी थी, जहां वह एक अंतरराष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचीं थीं. इस घटना को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया.
अभिषेक का आरोप- राष्ट्रपति पद का इस्तेमाल कर रही भाजपा
अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा अब राजनीतिक उद्देश्यों के लिए राष्ट्रपति पद का इस्तेमाल कर रही है. पश्चिम बंगाल की आर्थिक स्थिति और कानून व्यवस्था पर अमित शाह की हालिया टिप्पणी को अभिषेक बनर्जी ने ‘झूठ का पुलिंदा’ बताया.
56 लाख करोड़ से 197 लाख करोड़ हुआ भारत पर कर्ज
अमित शाह के इस दावे पर कि पश्चिम बंगाल पर 8 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है, तृणमूल सांसद ने केंद्रीय आंकड़ों का हवाला देते हुए पलटवार किया. कहा कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार के सत्ता में आने से पहले देश का कर्ज 56 लाख करोड़ रुपए था. आज यह बढ़कर 197 लाख करोड़ रुपए हो गया है.
इसे भी पढ़ें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्तीफा दें, सीवी आनंद बोस के इस्तीफे की जांच हो : ममता बनर्जी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रोटोकॉल विवाद पर ममता बनर्जी ने तेज किया हमला, पीएम मोदी पर साधा निशाना
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करने वाली ममता बनर्जी इस्तीफा दें, आदिवासी सांसद की मांग
