चिंगड़ीहाटा में मेट्रो निर्माण की अनिश्चितता समाप्त

चिंगड़ीहाटा क्रॉसिंग के पास मेट्रो निर्माण को लेकर जो अनिश्चितता चल रही थी, वह अब समाप्त हो गयी है. यह अनिश्चितता कलकत्ता हाइकोर्ट की डिविजन बेंच के आदेश के बाद खत्म हुई है.

कोलकाता.

चिंगड़ीहाटा क्रॉसिंग के पास मेट्रो निर्माण को लेकर जो अनिश्चितता चल रही थी, वह अब समाप्त हो गयी है. यह अनिश्चितता कलकत्ता हाइकोर्ट की डिविजन बेंच के आदेश के बाद खत्म हुई है. उल्टाडांगा ट्रैफिक गार्ड की तरफ से ट्रैफिक नियमों में बदलाव करने और मेट्रो के काम को शुरू करने की रणनीति बनायी जा रही है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कानूनी दिक्कतों के कारण न्यू गरिया-एयरपोर्ट मेट्रो का केवल 366 मीटर का हिस्सा ही अब तक पूरा हो सका है. मेट्रो का काम फरवरी में शुरू होना था, लेकिन नवंबर के अंत तक भी यह काम शुरू नहीं हो सका. रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने इस मामले में कलकत्ता हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें मेट्रो और राज्य सरकार समेत सभी संबंधित पक्षों को बैठक करने की सलाह दी गयी थी.

मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि राज्य सरकार की ओर से सहयोग न मिलने के कारण मेट्रो का काम शुरू नहीं हो सका था. इस पर आरवीएनएल ने कोर्ट से दखल देने की मांग की. कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को इस मुद्दे को सुलझाने के लिए बातचीत करने की सलाह दी. इसके बाद एक मीटिंग हुई, और अब ट्रैफिक को रेगुलेट करने के लिए नयी रणनीति बनायी जा रही है, ताकि मेट्रो का कामकाज जल्द शुरू हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >