कोलकाता : ओला कैब में किशोरी के साथ गैंगरेप, हत्या कर फेंका शव

-विकास गुप्ता- कोलकाता : महानगर के ब्रेबर्न रोड के फुटपाथ पर मां के साथ सो रही एक 12 वर्षीया किशोरी का अपहरण कर चलती ओला कार में उसके साथ गैंगरेप करने के बाद दो युवकों ने उसका कत्ल कर दिया और उसके शव को एक नहर में फेंक दिया. घटना बुधवार सुबह पांच बजे की […]

-विकास गुप्ता-

कोलकाता : महानगर के ब्रेबर्न रोड के फुटपाथ पर मां के साथ सो रही एक 12 वर्षीया किशोरी का अपहरण कर चलती ओला कार में उसके साथ गैंगरेप करने के बाद दो युवकों ने उसका कत्ल कर दिया और उसके शव को एक नहर में फेंक दिया. घटना बुधवार सुबह पांच बजे की है. किशोरी की मां ने हेयर स्ट्रीट थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है.

उसने कहा कि उनकी बेटी का एक कार पर सवार दो युवकों ने अपहरण कर लिया है. इस खबर के बाद ही घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से हेयर स्ट्रीट थाने की पुलिस ने कार के नंबर की मदद से कार की पहचान कर दो युवकों को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार युवकों का नाम शंकर साव व गुड्डू सिंह है. प्राथमिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि मंगलवार देर रात को दोनों ने काफी शराब पी रखी थी. इसके बाद 9 नंबर ब्रेबर्न रोड पर उन्होंने फुटपाथ पर सो रही एक 12 वर्षीया बच्ची का अपहरण कर लिया. इसके बाद उसे वाटगंज इलाके में ले जाकर उसके साथ दोनों रेप किया.

इसके बाद पार्क सर्कस फ्लाइओवर ब्रिज के ऊपर उसकी हत्या कर दी और शव को तपसिया इलाके में ले जाकर एक नहर में फेंक दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों को बुधवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया जायेगा. इधर पूरी जानकारी मिलने के बाद किशोरी के शव को पुलिस ने बरामद कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >