आया नारद न्यूज का नया स्टिंग, भाजपा ने कहा शर्म से झुका बंगाल का सिर

कोलकाता : राज्य की राजनीति में तूफान लाने वाले नारद न्यूज ने एक बार फिर स्टिंग का नया फुटेज जारी किया है. इस फुटेज में (जिसकी पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता) तृणमूल के दो नेताओं शंकु देव पांडा और अपरूपा पोद्दार को दिखाया गया है. शंकु देव जहां मदद करने की सूरत में हिस्सेदारी बात […]

कोलकाता : राज्य की राजनीति में तूफान लाने वाले नारद न्यूज ने एक बार फिर स्टिंग का नया फुटेज जारी किया है. इस फुटेज में (जिसकी पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता) तृणमूल के दो नेताओं शंकु देव पांडा और अपरूपा पोद्दार को दिखाया गया है. शंकु देव जहां मदद करने की सूरत में हिस्सेदारी बात करते दिखाई देते हैं वहीं तृणमूल सांसद अपरूपा पोद्दार पैसे लेते हुए दिखती हैं. हालांकि श्रीमती पोद्दार ने कहा है कि स्टिंग में दिखाया जा रहा चेहरा उनका नहीं है और न ही वह उन लोगों को जानती हैं जो स्टिंग में बात करते हुए दिखाई देते हैं.

इधर प्रदेश भाजपा की ओर से स्टिंग की फुटेज संवाददाता सम्मेलन में दिखाई गयी. प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजुमदार तथा प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता शिशिर बाजोरिया ने कहा कि इस फुटेज से बंगाल की जनता का सिर शर्म से झुक गया है. श्री बाजोरिया ने कहा कि तृणमूल खुद को सच्चाई का प्रतीक बताती है. फुटेज में शंकुदेव पांडा ने कहा है कि उनका कारोबार पैसे लेना ही है. जबकि अपरूपा पोद्दार कहती दिखाई देती हैं कि पैसे रखने के लिए काला बैग चाहिए. यानी काले पैसे के लिए काला बैग.

जय प्रकाश मजुमदार ने कहा कि इस फुटेज को भारत के ही नहीं समूचे विश्व के लोगों ने देखा है. आश्चर्य की बात है कि केवल एक ही पार्टी बंगाल की छवि को कलंकित कर रही है. फुटेज को झूठा बोलकर इसे दबाने की कोशिश न की जाये. इसपर फैसले करने की घड़ी आ गयी है. यदि फुटेज नकली है तो इसकी जांच करायी जाये. यदि टेप सही निकलता है तो मुख्यंमत्री को इस्तीफा देना चाहिए. श्री मजुमदार ने बताया कि इस संबंध में वह मंगलवार को फिर चुनाव आयोग के पास जायेंगे और यह मांग करेंगे कि इन टेप में जिन लोगों को दिखाया गया है उन्हें चुनाव की सभी प्रक्रियाओं से दूर रखा जाये. यानी न तो वह उम्मीदवार बने और न ही कोई सभा या जुलूस में ही हिस्सा लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
BJP

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >