परेड के रिहल्सल के दौरान ऑडी से टक्कर लगने से एयरफोर्स अधिकारी अभिमन्यु की मौत

कोलकाता : आज यहां एयरफोर्स के एक अधिकारी अभिमन्यु गौड़ की मौत ऑडी कार से धक्का लगने से हो गयी. अभिमन्यु गौड़ सुबह साढ़े छह बजे गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए रिहल्सल कर रहे थे, इसी दौरान तेज गति से आती आॅडी से उन्हें टक्कर मार दी. बुरी तरह जख्मी अभिमन्यु को सेना के अस्पताल […]

कोलकाता : आज यहां एयरफोर्स के एक अधिकारी अभिमन्यु गौड़ की मौत ऑडी कार से धक्का लगने से हो गयी. अभिमन्यु गौड़ सुबह साढ़े छह बजे गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए रिहल्सल कर रहे थे, इसी दौरान तेज गति से आती आॅडी से उन्हें टक्कर मार दी. बुरी तरह जख्मी अभिमन्यु को सेना के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी. हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़ कर भाग गया.

यह हादसा तब हुआ, जबउससड़क कोआम आदमी के लिए बंद कर दिया गया था. अभिमन्यु गौड़ ड्रिल इंस्ट्रेक्टर के रूप में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए पूर्वाभ्यास कर रहे थे.

कोलकाता के पुलिस कमिश्नर सुराजीत कर पुराकायस्थ ने घटनास्थल का दौरा किया. मैडन पुलिस स्टेशन में इस मामले को लेकर एफआइआर दर्ज कर लिया गया है. सेना सूत्र इस हादसे के लिए कोलकाता पुलिस की लापरवाही को जिम्मेवारी बता रहे हैं, क्योंकि जब वह रास्ता आम आदमी के प्रवेश के लिए वर्जित था, तो फिर वहां ऑडी कर कैसे आ गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >