केंद्र को नेताजी से जुडी फाइलों को सार्वजनिक करना चाहिए : ममता बनर्जी

कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बहुमूल्य योगदान का ठीक ढंग से मूल्यांकन नहीं होने को रेखांकित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि केंद्र सरकार को नेताजी से जुडी फाइलों को सार्वजनिक करने के राज्य सरकार के कदम का अनुसरण करना चाहिए. ममता ने राज्य विधानसभा में कहा, […]

कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बहुमूल्य योगदान का ठीक ढंग से मूल्यांकन नहीं होने को रेखांकित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि केंद्र सरकार को नेताजी से जुडी फाइलों को सार्वजनिक करने के राज्य सरकार के कदम का अनुसरण करना चाहिए.

ममता ने राज्य विधानसभा में कहा, ‘‘ हमने नेताजी से जुडी 64 फाइलों को सार्वजनिक कर दिया. नेताजी के बहुमूल्य योगदान का ठीक ढंग से मूल्यांकन नहीं किया गया है. हम महसूस करते हैं कि केंद्र को उसका अनुसरण करना चाहिए और उसे सार्वजनिक कर देना चाहिए.” उन्होंने कहा कि राज्य 1937 से 1947 के बीच लिये गए कैबिनेट के निर्णय से जुडी फाइलों को डिजिटल स्वरुप प्रदान करेगी. उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने शुक्रवार को नेताजी से जुडी 64 फाइलों को सार्वजनिक कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >