ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति की पत्नी के निधन पर जताया शोक

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी शुभ्रा मुखर्जी के निधन पर शोक जताया है. शुभ्रा मुखर्जी का आज सुबह दिल्ली में निधन हो गया. ममता ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘राष्ट्रपति जी की पत्नी शुभ्रा बउदी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ. यकीन नहीं हो […]

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी शुभ्रा मुखर्जी के निधन पर शोक जताया है. शुभ्रा मुखर्जी का आज सुबह दिल्ली में निधन हो गया.

ममता ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘राष्ट्रपति जी की पत्नी शुभ्रा बउदी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ. यकीन नहीं हो रहा कि वे अब नहीं रहीं. जीवन ऐसा ही है. हमें सच स्वीकार करना होगा.’’ तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा, ‘‘मैं शुभ्रा बउदी को तीन दशक से भी ज्यादा समय से जानती थी. वे सरल, प्यारी और बेहद ध्यान रखने वाली गृहिणी थीं.’’ राष्ट्रपति की पत्नी कुछ समय से बीमार चल रही थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >