जेयू के कैंपस में 50 व साॅल्टलेक में लगेंगे 20 सीसीटीवी कैमरे

जेयू के कैंपस में 50 व साॅल्टलेक में लगेंगे 20 सीसीटीवी कैमरे

संवाददाता, कोलकाता

जादवपुर यूनिवर्सिटी (जेयू) ने जादवपुर और साॅल्टलेक स्थित अपने परिसरों में 70 सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए वेबेल टेक्नोलॉजी लिमिटेड (डब्ल्यूटीएल) को दायित्व सौंपा है. इसमें लगभग 68,62,663 रुपये की लागत आयेगी. इस अनुमानित लागत वाले प्रोजेक्ट में जादवपुर मुख्य परिसर में 50 और साॅल्टलेक परिसर में 20 कैमरे लगाये जायेंगे. विश्वविद्यालय द्वारा गठित कमेटी द्वारा सीसीटीवी लगाने की योजना को अंतिम रूप दिये जाने के बाद डब्ल्यूटीएल ने बजटीय उद्धरण प्रस्तुत किया. जेयू की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था कार्यकारी परिषद ने अगस्त में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी. अभी, यूनिवर्सिटी जादवपुर कैंपस के पांच गेट पर, मेन बॉयज हॉस्टल के मुख्य द्वार पर और साॅल्टलेक कैंपस के तीन गेट पर 30 कैमरे चला रही है, जिसमें गर्ल्स हॉस्टल भी शामिल है. अगस्त 2023 में रैगिंग की घटना में एक छात्र की मौत के बाद ये कैमरे लगाये गये थे. एग्जीक्यूटिव काउंसिल ने एक्स-सर्विसमैन में से 32 सिक्योरिटी वालों को रखने का भी फैसला किया था, जिसके लिए राज्य से मदद मांगी गयी थी. वित्त विभाग से प्रस्ताव मंजूर होने के बाद, हायर एजुकेशन विभाग ने 10 नवंबर को एक पत्र जारी करके यूनिवर्सिटी को इसकी जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार हर महीने 7.6 लाख रुपये देगी, जिससे जेयू सिक्योरिटी कर्मचारियों की तनख्वाह दे सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sandip tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >