एसआइआर : ड्राफ्ट मतदाता सूची से 46 लाख मतदाताओं के नाम हटने की आशंका

मृत मतदाताओं की संख्या 22.28 लाख

मृत मतदाताओं की संख्या 22.28 लाख

कोलकाता. एसआइआर को लेकर चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि राज्य में काम सुचारू ढंग से चल रहा है और ड्राफ्ट मतदाता सूची 16 दिसंबर को जारी की जायेगी. चुनाव आयोग के मुताबिक, मंगलवार शाम पांच बजे शाम तक प्राप्त गणना फॉर्म के डिजिटाइजेशन के आधार पर ड्राफ्ट सूची से 46.20 लाख नाम हटाये जाने की आशंका है. जानकारी के अनुसार, इनमें 22.28 लाख मृत मतदाता हैं. छह लाख 41 हजार वोटर लापता हैं. 16 लाख 22 हजार मतदाता अपने रहने की जगह बदल चुके हैं. एक लाख पांच हजार मतदाता का नाम एक से अधिक जगह पर है. बताया जा रहा है कि सबसे अधिक मृत वोटरों की संख्या उत्तर कोलकाता में है, जो कुल वोटरों का करीब 6.91 फीसदी है. दक्षिण कोलकाता में कुल वोटरों में से 6.91 फीसदी और उत्तर 24 परगना में 3.47 फीसदी वोटर मृत बताये जा रहे हैं. वहीं, पूर्व मेदिनीपुर में अब तक सबसे कम मृत वोटर मिले हैं. यहां मृत वोटरो की संख्या 1.4 फीसदी है. यह आंकड़ा उस समय आया है, जब राज्य के 2208 बूथों पर एक भी मृत वोटर नहीं होने की खबर आयी थी. इसे लेकर आयोग ने उन जिलों के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है.

11 के बाद एसआइआर फॉर्म जमा करने पर बढ़ेगी परेशानी

कोलकाता. चुनाव आयोग ने दो दिसंबर के बाद आने वाले एसआइआर फॉर्म को उसी दिन अपलोड करने का निर्देश दिया है. मालूम रहे कि आयोग ने एसआइआर फॉर्म संग्रह करने के लिए सात दिनों का समय बढ़ा कर 11 दिसंबर तक किया है. अगर किसी घर से 11 दिसंबर के बाद फॉर्म जमा होते हैं, तो बीएलओ उस फॉर्म को असंग्रहित दिखायेंगे. इस बीच, चुनाव आयोग फर्जी वोटरों को पकड़ने के लिए एआइ तकनीक का इस्तेमाल करेगी. इस तकनीक के जरिये फर्जी मतदाता के अलावा घुसपैठियों की भी पहचान की जा सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sandip tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >