अस्पताल में महिला से बलात्कार, दो गिरफ्तार

कोलकाता : यहां एक सरकारी अस्पताल में 24 वर्षीय युवती से कथित तौर बलात्कार करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आज यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी उसी सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में लिफ्टमैन है जहां पर शुक्रवार की रात यह […]

कोलकाता : यहां एक सरकारी अस्पताल में 24 वर्षीय युवती से कथित तौर बलात्कार करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आज यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी उसी सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में लिफ्टमैन है जहां पर शुक्रवार की रात यह वारदात घटित हुई.

दूसरा आरोपी उसका रिश्तेदार है. उन्होंने कहा, ‘शुक्रवार रात को हुई बलात्कार की घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. हम मामले को देख रहे हैं.’ दोनों को पीडिता की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है. बरहामपुर निवासी यह महिला अस्पताल में भर्ती अपने एक संबंधी को देखने के लिए गई थी. उसे खोजने में महिला ने लोगों से मदद मांगी.

आरोपी लिफ्टमैन ने मदद के बहाने से महिला को एक कमरे में बुलाया जहां उसने और उसके संबंधी ने उससे कथित तौर पर बलात्कार किया. बाद में दोनों भाग गए. स्थानीय लोगों ने महिला को बचाया. महिला ने तल्ला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >