तृणमूल से मुकुल के अलग होने की उलटी गिनती शुरू

दिल्ली में मुकुल के आवास से हटाया गया ममता का सामान कोलकाता : तृणमूल के महासचिव मुकुल राय के पार्टी से अलग होने की अब उलटी गिनती शुरू हो गयी है. नयी दिल्ली स्थित मुकुल राय के आवास से शुक्रवार को ममता बनर्जी के सभी सामान हटा कर उन्हें सुश्री बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी […]

दिल्ली में मुकुल के आवास से हटाया गया ममता का सामान
कोलकाता : तृणमूल के महासचिव मुकुल राय के पार्टी से अलग होने की अब उलटी गिनती शुरू हो गयी है. नयी दिल्ली स्थित मुकुल राय के आवास से शुक्रवार को ममता बनर्जी के सभी सामान हटा कर उन्हें सुश्री बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के आवास में शिफ्ट कर दिया गया.
गौरतलब है कि मुकुल राय का यह आवास तृणमूल कार्यालय के तौर पर इस्तेमाल होता था. ममता के सामान को वहां से हटा कर अभिषेक के आवास में शिफ्ट करने के बाद यह भी अब साफ हो गया कि दिल्ली में तृणमूल का कार्यालय अभिषेक का फ्लैट ही होगा. शुक्रवार को हटाये गये सामान में खाट, ट्रेडमील, कंप्यूटर व अन्य चीजें शामिल हैं.
तृणमूल से अलग होने के सवाल पर मुकुल खामोश
इस संबंध में मुकुल राय का कहना है कि उन्हें इस बाबत कुछ नहीं मालूम. उस फ्लैट में वह नहीं रहते थे. ममता के मुख्यमंत्री बनने के बाद वह फ्लैट तृणमूल कार्यालय के तौर पर इस्तेमाल होता था. वह खुद करीब ही एक अन्य किराये के फ्लैट में रहते थे. तृणमूल के साथ उनके संबंध पूरी तरह से टूट रहे हैं या नहीं, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह तो भविष्य में ही पता चल पायेगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >