कोलकाता : नवंबर में राजारहाट के हिडको में मदाम म्यूजियम के उद्घाटन समारोह के अवसर पर बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन व शाहरुख खान कोलकाता में एक ही मंच पर होंगे.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मोम की 19 प्रतिमा का उद्घाटन करेंगी. आसनसोल के भास्कर सुशांत राय ने इन मूर्तियों का निर्माण किया है. प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर की प्रतिमा का भी निर्माण किया गया है. इनके अतिरिक्त गांधी जी, रवींद्रनाथ, उत्तम कुमार सहित सचिन तेंडुलकर आदि कई मूर्तियों का निर्माण किया गया है. इस तरह की म्यूजियम देश में पहला है.
