ऑनलाइन लॉटरी के खिलाफ पुलिस का अभियान, 14 लाख रुपये व गांजा जब्त

पूरे मामले में पुलिस ने धंधा चलाने के आरोप में एक को किया गिरफ्तार खड़गपुर : खड़गपुर शहर मे चोरी छिपे चल रहे ऑनलाइन लॉटरी के खिलाफ पुलिस ने अभियान चला कर 14 लाख रुपये और गांजा जब्त किया है. इस अभियान में ऑनलाइन लॉटरी के मालिक को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गये आरोपी […]

पूरे मामले में पुलिस ने धंधा चलाने के आरोप में एक को किया गिरफ्तार

खड़गपुर : खड़गपुर शहर मे चोरी छिपे चल रहे ऑनलाइन लॉटरी के खिलाफ पुलिस ने अभियान चला कर 14 लाख रुपये और गांजा जब्त किया है. इस अभियान में ऑनलाइन लॉटरी के मालिक को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गये आरोपी का नाम जय किशन पांडे हैं. उसे खड़गपुर के इंदा इलाके से गिरफ्तार किया गया है.
खड़गपुर शहर में पांच सौ से अधिक ऑनलाइन लॉटरी के काउंटर में धड़ल्ले से जुआ खेला जा रहा था. पुलिस को इसकी जानकारी मिलने पर खड़गपुर महकमा पुलिस अधिकारी सुकमल दास के नेतृत्व मे कौशल्या मोड़, तालबगीचा और नीमपुरा इलाके में अभियान चलाया गया. इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >