मुख्यमंत्री व राज्यपाल के बीच आज हो सकती है मुलाकात

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच सोमवार को राजभवन में बैठक की संभावना है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर को दोनों के बीच मुलाकात हो सकती है. राज्यपाल द्वारा विभिन्न मुद्दों पर अपना रुख स्पष्ट करने और राज्य सरकार के कुछ मंत्रियों की बयानबाजी के बाद राज्यपाल […]

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच सोमवार को राजभवन में बैठक की संभावना है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर को दोनों के बीच मुलाकात हो सकती है.

राज्यपाल द्वारा विभिन्न मुद्दों पर अपना रुख स्पष्ट करने और राज्य सरकार के कुछ मंत्रियों की बयानबाजी के बाद राज्यपाल और सरकार के बीच दूरियां स्पष्ट दिख रहीं थीं. हालांकि विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कोई कांट-छांट न करते हुए राज्य सरकार द्वारा दिये गये भाषण को अक्षरश: पढ़ा.
इसके बाद से दोनों के बीच की दूरियों में कमी आयी. सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल और मुख्यमंत्री की यह बैठक सौजन्यतावश है. हालांकि बैठक में वह सभी मुद्दे उठ सकते हैं जिनपर पूर्व में राज्यपाल की ओर से आपत्ति जतायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >