कोलकाता : माध्यमिक परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है. विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कंट्रोल रूम के महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जारी किये गये हैं. विद्यार्थी व अभिभावक परीक्षा संबंधी किसी भी जानकारी के लिए 033-2359-2264, 033-23592274, 033-23213089, 033-2321-3812 पर सम्पर्क कर सकते हैं. इसके अलावा बोर्ड के अध्यक्ष रूम के नंबर 9051068548, 9051414111 व सचिव के नंबर 7001345321 पर संपर्क कर सकते हैं.
माध्यमिक परीक्षा के लिए बोर्ड ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर
कोलकाता : माध्यमिक परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है. विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कंट्रोल रूम के महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जारी किये गये हैं. विद्यार्थी व अभिभावक परीक्षा संबंधी किसी भी जानकारी के लिए 033-2359-2264, 033-23592274, 033-23213089, 033-2321-3812 पर सम्पर्क कर सकते हैं. इसके अलावा […]

इस विषय में बोर्ड के अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली ने बताया कि परीक्षार्थियोंकी सुविधा के लिए कंट्रोल रूम के सभी हेल्पलाइन नंबर परीक्षा समाप्त होने तक सक्रिय रहेंगे. नार्थ कलकत्ता के स्कूलों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गयी है. इस इलाके के विद्यार्थियों को वहीं के आसपास के स्कूलों में परीक्षा का सेंटर दिया गया है.
इसके अलावा कलकत्ता ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से एक सूचना जारी कर उत्तर कोलकाता के 17 माध्यमिक परीक्षा केंद्रों का पूरा विवरण दिया गया है. टाला ब्रिज बंद होने के कारण परीक्षार्थियों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए यह विशेष व्यवस्था की गयी है. इस रास्ते पर जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस की ओर से यहां के परीक्षा केंद्रों के लिए अलग रूट निर्धारित किया गया है.
मार्ग का पूरा विवरण व सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था का विवरण वेबसाइट पर दिया गया है.
परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के दाैरान किसी भी समस्या या असुविधा के लिए अभिभावक, परीक्षार्थी, कलकत्ता ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम से भी सम्पर्क कर सकते हैं.
परीक्षार्थी 1073, 9836984814, लैंडलाइन नंबर 03322505096 /03322143644 पर सम्पर्क कर सकते हैं. आपातकालीन स्थिति में परीक्षार्थी व पैरेंट्स ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस से भी सहयोग ले सकते हैं. परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को पहुंचाने वाले वाहनों पर भी पुलिस की नजर रहेगी. ये सभी नंबर सक्रिय रहेंगे.
इसके साथ ही ट्रैफिक कंट्रोल रूम के सीसीटीवी के जरिये भी परीक्षा स्थलों पर निगरानी रहेगी. परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा के हॉल टिकट भी बोर्ड द्वारा जारी किये गये हैं. संबंधित स्कूल विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए हॉल टिकट व एडमिट कार्ड सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध करवायेंगे. प्रत्येक दिन केवल एक पेपर होगा. परीक्षा का समय 11.45 से 3 बजे तक रखा गया है. पहले 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिये गये हैं. परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को 25-30 मिनट परहले पहुंचना होगा.