शहर के तापमान में तीन-चार डिग्री गिरावट की संभावना

कोलकाता : दक्षिण बंगाल के जिलों में शुक्रवार सुबह से ही आसमान साफ रहा और शाम से ठंड और बढ़ गयी. अलीपुर स्थित मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण बंगाल के जिलों में अगले तीन दिनों में रात के तापमान में लगातार गिरावट आयेगी. अगले कुछ दिनों में तापमान तीन से चार डिग्री तक गिर सकता […]

कोलकाता : दक्षिण बंगाल के जिलों में शुक्रवार सुबह से ही आसमान साफ रहा और शाम से ठंड और बढ़ गयी. अलीपुर स्थित मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण बंगाल के जिलों में अगले तीन दिनों में रात के तापमान में लगातार गिरावट आयेगी. अगले कुछ दिनों में तापमान तीन से चार डिग्री तक गिर सकता है.

पश्चिमी बर्फानी तूफान के प्रभाव के कारण अगले सप्ताह तापमान में बदलाव हो सकता है. अलीपुर मौसम विभाग ने अगले सप्ताह तीन दिनों तक बारिश की संभावना जतायी है. उत्तर बंगाल के जिलों में शुक्रवार से तापमान गिरना शुरू हो गया. मौसम विभाग ने कहा कि 28, 29 और 30 जनवरी को कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश की संभावना है.

27 जनवरी से, बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बन रहा है. परिणामस्वरूप, इसके कारण अगले तीन दिनों तक कोलकाता और दक्षिण बंगाल जिलों में बारिश होने की संभावना है. शहर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है.

वहीं पिछले 24 घंटों में कोलकाता का अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है. हवा में सापेक्ष आर्द्रता सबसे अधिक 99 प्रतिशत और न्यूनतम 58 प्रतिशत है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >