प्रसूता की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़

बशीरहाट : उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट थानांतर्गत बदरतला इलाके में एक गैरसरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत हो गयी. घटना के बाद मृतका के परिवारवालों ने हॉस्पिटल में तोड़फोड़ करते हुए हंगामा किया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. सूत्रों के मुताबिक […]

बशीरहाट : उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट थानांतर्गत बदरतला इलाके में एक गैरसरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत हो गयी.

घटना के बाद मृतका के परिवारवालों ने हॉस्पिटल में तोड़फोड़ करते हुए हंगामा किया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. सूत्रों के मुताबिक मृतका का नाम अकलीमा बीबी (35) बताया गया है. वह चापापुकुर की रहनेवाली थी. उसे प्रसव पीड़ा के बाद बदरतला के एक गैरसरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.

शुक्रवार सुबह उसने एक बच्चे को जन्म दिया. उसके बाद शारीरिक अवस्था खराब हो गयी. इलाज के दौरान ही शनिवार तड़के उसकी मौत हो गयी. महिला के पति जहांगीर शेख का आरोप है कि चिकित्सा में डॉक्टरों ने लापरवाही की है, जिस कारण से ही अकलीमा की हालत गंभीर हो गयी और फिर उसकी जान चली गयी. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >