चार वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रहेंगे, जबकि 45 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे
कोलकाता : विधानसभा चुनाव के पहले नगर निगम के चुनाव को बतौर सेमीफाइनल माना जा रहा था. अप्रैल के दूसरे हफ्ते, संभवत: 12 से 14 तारीख के बीच कोलकाता नगर निगम का चुनाव हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक आगामी 17 जनवरी को इस बाबत दक्षिण 24 परगना के डीएम की ओर से विज्ञप्ति जारी किये जाने की संभावना है. विज्ञप्ति को लेकर आपत्ति जताने का वक्त 22 दिनों का रहेगा. किसी को आपत्ति न होने पर उसे राज्य चुनाव आयोग के पास भेज दिया जायेगा. विज्ञप्ति में ही विस्तारित तौर पर आरक्षित सीटों की बाबत जानकारी रहेगी.
सूत्रों के मुताबिक 144 वार्डों में से 56 वार्ड आरक्षित रहेंगे. चार वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रहेंगे, जबकि 45 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे. इससे कुछ पार्षद व बोरो चेयरमैन सीटों के आरक्षित हो जाने से समस्या में घिर रहे हैं.
एक नजर इन पर
वार्ड 58(एससी) : स्वपन समाद्दार (मेयर परिषद सदस्य)
वार्ड 107(एससी): सुशांत घोष (बोरो चेयरमैन)
वार्ड 90(महिला): रतन दे (मेयर परिषद सदस्य)
वार्ड 96(महिला): देवव्रत मजुमदार (मेयर परिषद सदस्य)
143(महिला): इंद्रजीत भट्टाचार्य (बोरो चेयरमैन)
मौजूदा पार्षदों को तब तक नहीं हटायेगी तृणमूल, जब तक कोई गंभीर आरोप नहीं लगते : तृणमूल सूत्रों के अनुसार आरक्षित सीटों की वजह से समस्या अगर नहीं होती है तो मौजूदा पार्षदों को तब तक नहीं हटाया जायेगा, जबतक उनके खिलाफ कोई गंभीर आरोप नहीं लगते. ऐसी स्थिति में उम्मीद जतायी जा रही है कि उम्मीदवारों की घोषणा हो जाने की स्थिति में प्रचार की तैयारियों में उम्मीदवार जुट सकेंगे.
