जेएनयू में भाजपा का छात्रों पर ‘फासीवादी सर्जिकल स्ट्राइक’: ममता
हावड़ा : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में शिक्षकों और छात्रों पर हुए हमले को भाजपा की ‘फासीवादी सर्जिकल स्ट्राइक’ बताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने एक छात्र नेता के तौर पर अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की थी, लेकिन शैक्षणिक संस्थान पर कभी ऐसा शर्मनाक हमला नहीं देखा. […]
हावड़ा : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में शिक्षकों और छात्रों पर हुए हमले को भाजपा की ‘फासीवादी सर्जिकल स्ट्राइक’ बताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने एक छात्र नेता के तौर पर अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की थी, लेकिन शैक्षणिक संस्थान पर कभी ऐसा शर्मनाक हमला नहीं देखा. यह शर्मनाक घटना है. सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी डोमूरजला स्टेडियम पहुंचीं थीं. वो यहां से गंगासागर की तीन दिवसीय यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुईं.
सीएम ने कहा कि देश भर में जो हो रहा है, वह बेहद चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र पर सुनियोजित हमला था. जेएनयू की घटना छात्र बिरादरी पर फासीवादी सर्जिकल स्ट्राइक थी.
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा के खिलाफ जो भीआवाज उठाता है, उसे राष्ट्र विरोधी या पाकिस्तानी करार दे दिया जाता है. ममता ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है.
सभी को प्रदर्शन करने का अधिकार है. ऐसे कैसे किसी को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पर राष्ट्र विरोधी या पाकिस्तानी होने का तमगा दिया जा सकता है.