बस की चपेट में आकर युवक की मौत

युवक बिहार के दरभंगा जिले का निवासी कोलकाता : बस की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गयी. घटना न्यू अलीपुर इलाके के एनआर एवेन्यू में सोमवार सुबह 11 बजे की है. मृतक की पहचान मुरारी झा (28) के रूप में हुई है. वह बिहार के दरभंगा जिले के रामपुर उदय का रहनेवाला […]

युवक बिहार के दरभंगा जिले का निवासी

कोलकाता : बस की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गयी. घटना न्यू अलीपुर इलाके के एनआर एवेन्यू में सोमवार सुबह 11 बजे की है. मृतक की पहचान मुरारी झा (28) के रूप में हुई है. वह बिहार के दरभंगा जिले के रामपुर उदय का रहनेवाला था. वह महानगर में बेहला थाना अंतर्गत चंडीतला इलाके में परिवार के साथ रह रहा था.
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह वह काम के सिलसिले में साइकिल पर सवार होकर घर से निकला था. इसी दौरान रास्ते में 21/1 रूट की प्राइवेट बस की चपेट में आ गया. दुर्घटना के बाद उसे अचेत अवस्था में एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया. सूचना पाकर न्यू अलीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना के बाद पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है. इस घटना के बाद से युवक के परिवार में शोक व्याप्त है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >