नववर्ष पर सुरक्षा के कवच में कैद हुआ कोलकाता

कोलकाता : नववर्ष में सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोलकाता पुलिस की तरफ से तैयारिया पूरी कर ली गयी हैं. शहर के विभिन्न इलाकों में पांच हजार अतिरिक्त फोर्स तैनात हैं. कोलकाता पुलिस आयुक्त अनुज शर्मा के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में थाना प्रभारी व अतिरिक्त प्रभारी की देखरेख में फोर्स सुरक्षा का भार […]

कोलकाता : नववर्ष में सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोलकाता पुलिस की तरफ से तैयारिया पूरी कर ली गयी हैं. शहर के विभिन्न इलाकों में पांच हजार अतिरिक्त फोर्स तैनात हैं.

कोलकाता पुलिस आयुक्त अनुज शर्मा के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में थाना प्रभारी व अतिरिक्त प्रभारी की देखरेख में फोर्स सुरक्षा का भार संभाल रही है. कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (1) सह अतिरिक्त मुख्यालय जावेद शमीम ने बताया कि इस बार महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया है.
कहीं भी महिलाओं के साथ बदमाशी करनेवालों को तुरंत गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है. पूरे पार्क स्ट्रीट में सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी खास तैयारी की गयी है. पार्क स्ट्रीट को पांच सेक्टर में बांटा गया है. वहां 13 पुलिस पिकेट में 13 पुलिस उपायुक्त पर सुरक्षा का दायित्व रहेगा.
महानगर में प्रवेश करनेवाले 23 स्थानों पर नाका चेकिंग की जा रही है. पूरे शहर में 130 जगहों पर पुलिस पिकेट से निगरानी रखी जा रही है. महानगर के पांच प्रमुख चौराहों में भीड़ पर नियंत्रण पाने के लिए स्पेशल लॉ एंड ऑर्डर की पांच विशेष टीम शुक्रवार शाम 4.30 बजे से तैनात रहेगी. शहर के 12 मेट्रो स्टेशन में विशेष निगरानी रखी जा रही है.
पूरे शहर में 11 वाॅच टावर, 20 सिटी वाॅच मोटर साइकिल पर पुलिस गश्त लगा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >