हावड़ा : श्री श्याम महाकुम्भ मेला-2020 मंगलवार को श्री श्याम मंदिर घुसुड़ीधाम प्रांगण में शुरू हो गया. नव वर्ष का स्वागत बाबा श्याम के सान्निध्य में करने के उद्देश्य से आयोजित इस दो दिवसीय मेला के पहले दिन उमड़ी भक्तों की भीड़ ने ‘ना डिस्को जायेंगे, ना होटल जायेंगे, नया साल सांवरिया तेरे संग मनायेंगे’ की बात को चरितार्थ करते हुए श्री श्याम मंदिर घुसुड़ीधाम में बाबा श्याम की भक्ति में गोते लगाते हुए नववर्ष 2020 का भव्य स्वागत किया. मंगलवार की सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लग गया.
श्री श्याम मंदिर घुसुड़ीधाम में 2020 के स्वागत के साथ ही शुरू हो गया श्री श्याम महाकुंभ मेला
हावड़ा : श्री श्याम महाकुम्भ मेला-2020 मंगलवार को श्री श्याम मंदिर घुसुड़ीधाम प्रांगण में शुरू हो गया. नव वर्ष का स्वागत बाबा श्याम के सान्निध्य में करने के उद्देश्य से आयोजित इस दो दिवसीय मेला के पहले दिन उमड़ी भक्तों की भीड़ ने ‘ना डिस्को जायेंगे, ना होटल जायेंगे, नया साल सांवरिया तेरे संग मनायेंगे’ […]

मेला के अवसर पर आलोक सज्जा सेे सुसजिजत मंदिर व बाबा श्याम की विविध प्रकार के फलों से सजी झांकी भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी रही. सायंकाल से शुरू हुई भजनों की अमृतवर्षा में सुविख्यात भजन गायकों संजय मित्तल, रवि शर्मा सूरज सहित अनेक गायकों ने श्याम नाम की रसधारा प्रवाहित कर भक्तों को भाव-विभोर कर दिया.
मंदिर के प्रबंध न्यासी बिनोद टिबड़ेवाल ने बताया कि मेला के दूसरे दिन एक जनवरी 2020 को प्रात: 6 बजे से मंदिर में धोक, ज्योत व प्रसाद का कार्यक्रम शुरू होगा, जबकि प्रात: 10 बजे से दलजीत-गुरप्रीत की अगुवाई में सामूहिक श्री श्याम अखंड ज्योति का पाठ होगा, जबकि सायं 5 बजे से ‘बाबा की मनुहार’ में लोकप्रिय भजन गायकों द्वारा श्याम गुणगान किया जायेगा. कीर्तन संचालन मनोज बालासिया ने किया.
मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार भुवालका ने बताया कि कई वर्षों से नववर्ष के उपलक्ष्य में श्री श्याम मंदिर घुसुड़ीधाम में नया साल बाबा श्याम के साथ मनानेवाले भक्तों की भीड़ निरंतर बढ़ रही है. भक्तों के लिए चाय-पानी, नमकीन का प्रबंध पवन गर्ग की ओर से किया गया है.
मेला के सफल आयोजन हेतु बिनोद टिबड़ेवाल, नवल सुल्तानिया, कपिल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, मंजू टिबड़ेवाल, किशन कासुका, शिवप्रकाश परसरामपुरिया, सांवरमल अग्रवाल, वरूण अग्रवाल, राधेश्याम टिबड़ेवाल, पवन गर्ग, मुकेश कानोड़िया, टिंकू चौधरी, राजेश अग्रवाल, नारायण टिबड़ेवाल, राकेश गर्ग, राजेश सिंघानिया, संजय टिबड़ेवाल, देवेंद्र कासुका विशेष रूप से सक्रिय हैं.