इस बार 81,000 विद्यार्थी देंगे डब्ल्यूबीजेइइ

कोलकाता : डब्ल्यूबीजेइइ अगले साल दो फरवरी को होगी. इस परीक्षा के लिए इस साल कुल 81,000 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. गत वर्ष एक लाख से अधिक परीक्षार्थी जेइइ में बैठे थे. विद्यार्थियों द्वारा किये गये आवेदन के आधार पर ऑनलाइन आवेदन में सुधार करने के बाद कुल नामांकित परीक्षार्थियों की संख्या 81,000 है. […]

कोलकाता : डब्ल्यूबीजेइइ अगले साल दो फरवरी को होगी. इस परीक्षा के लिए इस साल कुल 81,000 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. गत वर्ष एक लाख से अधिक परीक्षार्थी जेइइ में बैठे थे. विद्यार्थियों द्वारा किये गये आवेदन के आधार पर ऑनलाइन आवेदन में सुधार करने के बाद कुल नामांकित परीक्षार्थियों की संख्या 81,000 है. यह जानकारी डब्ल्यूबीजेइइ बोर्ड की बैठक के बाद अध्यक्ष मलयेंदु साहा ने दी. उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किये गये हैं.

सभी आवेदन फार्म जमा करवाने के बाद उनमें स्क्रूटनी करने के बाद योग्य आवेदकों का चयन कर इसकी एक फाइनल सूची जारी की गयी है. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 जनवरी को जारी किया जायेगा. अगर किसी आवेदक को अपना फार्म चेक करना है, तो वह बोर्ड की वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन नंबर व पासवर्ड के साथ लॉगिन कर सकता है. आवेदन फार्म में सुधार के बाद एक फाइनल कंफरमेशन पेज तैयार कर अपलोड किया गया है.

फाइनल डाटा के आधार पर ही डब्ल्यूबीजेइइ 2020 का एडमिट कार्ड जनवरी से जारी किया जायेगा. आवेदक 27 जनवरी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं. परीक्षा के पहले सत्र में सुबह 11 बजे से एक बजे तक व दूसरे सत्र में दो बजे से चार बजे तक परीक्षा होगी. परीक्षा गत वर्ष के पैटर्न के आधार पर ही होगी. सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे. इसकी एक गाइडलाइन जनवरी में बोर्ड द्वारा आधिकारिक रूप से जारी की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >