कैब के खिलाफ कोलकाता के विभिन्न इलाकों में हिंसक प्रदर्शन, कहीं रेल अ‌वरोध तो कहीं टायर जलाकर किया गया विरोध

कोलकाता : नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ शनिवार को उत्तर 24 परगना के विभिन्न इलाकों में हिंसक प्रदर्शन किया गया. कहीं रेल अ‌वरोध तो कहीं सड़कों पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया. मिली जिले के हाबरा, हाड़ोवा और शासन इलाके में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने वाहनों पर पथराव कर दिया जबकि 34 नंबर राष्ट्रीय […]

कोलकाता : नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ शनिवार को उत्तर 24 परगना के विभिन्न इलाकों में हिंसक प्रदर्शन किया गया. कहीं रेल अ‌वरोध तो कहीं सड़कों पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया. मिली जिले के हाबरा, हाड़ोवा और शासन इलाके में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने वाहनों पर पथराव कर दिया जबकि 34 नंबर राष्ट��रीय राजमार्ग पर प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया.

आमडांगा के रफीपुर, बीडीओ कार्यालय मोड़ के निकट भी प्रदर्शन किया गया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सियालदह-हासनाबाद शाखा के कांकड़ा, मिर्जानगर और अंडालिया स्टेशन पर शनिवार सुबह रेल अवरोध कर प्रदर्शन किया गया. इस कारण हासनाबाद शाखा में घंटों रेल सेवा प्रभावित रही. बशीरहाट में प्रदर्शन किया गया. बताया गया कि शुक्रवार रात प्रदर्शनकारियों ने 34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े कई ट्रकों में लूट-पाट उन्हें आग के हवाले कर दिया.

वहीं हुगवली में नागरिकता संशोधन बिल (कैब) के खिलाफ जिले के विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन किया गया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में तोड़फोड़ व आगजनी की घटना को अंजाम दिया. आरामबाग के एसडीपीओ की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गयी. दादपुर थाना अंतर्गत बावनान इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर भी प्रदर्शन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >