पहले डे-नाइट टेस्ट मैच में गजब का उत्साह, दिखा जोश

कोलकाता : गुलाबी गेंद से भारत के पहले दिन-रात के टेस्ट मैच ने कोलकाता में क्रिकेट प्रेमियों को जबरदस्त तौर पर उत्साहित किया. हालांकि इसकी तैयारियां पहले से ही चल रही थीं. महानगर के विशिष्ट स्थान गुलाबी रोशनी से जगमगाने लगे थे वहीं मैच के पहले ही टिकटों के खत्म हो जाने की खबरों ने […]

कोलकाता : गुलाबी गेंद से भारत के पहले दिन-रात के टेस्ट मैच ने कोलकाता में क्रिकेट प्रेमियों को जबरदस्त तौर पर उत्साहित किया. हालांकि इसकी तैयारियां पहले से ही चल रही थीं. महानगर के विशिष्ट स्थान गुलाबी रोशनी से जगमगाने लगे थे वहीं मैच के पहले ही टिकटों के खत्म हो जाने की खबरों ने समर्थकों में और जोश भर दिया था. भले ही दिग्गज भारतीय टीम के सामने बांग्लादेश की टीम थी, बावजूद इसके क्रिकेट प्रेमियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही थी.

टिकटों की मांग आकाश चूमने लगी थी. 50 रुपये के टिकट 500 रुपये में बिकते दिखे. कहीं 100 रुपये के टिकटों को एक हजार रुपये में लोगों को खरीदते देखा गया. हालांकि पुलिस का कहना था कि इस संबंध में उनके पास कोई औपचारिक शिकायत नहीं पहुंची थी. आधिकारिक तौर पर स्टेडियम में 60 हजार दर्शक मौजूद थे. दोपहर एक बजे मैच की शुरुआत के काफी पहले ही दर्शकों का स्टेडियम पहुंचना शुरू हो गया था. रंगबिरंगी पोशाक और वेशभूषा से लेकर चेहरों को रंगों से रंगे क्रिकेट प्रेमियों का गंतव्य इडेन की ओर दिख रहा था.

इडेन के आसपास पैसों के एवज में चेहरों को रंगने के लिए सड़कों पर आर्टिस्ट खड़े थे. कहीं भारतीय टीम की एक दिवसीय मैचों के लिए जर्सी बिकती दिख रही थी तो कहीं झंडे बिक रहे थे. इडेन का रुख करते बांग्लादेशी समर्थकों को भी देखा गया. बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज के साथ वह दिख रहे थे.

उस पर से इडेन में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी के अलावा सचिन तेंडुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, हरभजन सिंह के अलावा सानिया मिर्जा, गोपीचंद, मेरीकॉम, पीवी सिंधु जैसी खेल जगत की दिग्गज हस्तियों की उपस्थिति ने जोशो-खरोश में चार चांद लगा दिये थे. कुल मिलाकर भारत के पहले डे-नाइट टेस्ट मैच का गवाह बनने के लिए क्रिकेट प्रेमियों की होड़ अपेक्षा के मुताबिक ही दिखी. शनिवार और रविवार को इसमें और इजाफे की उम्मीद जतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >