डेंगू के खिलाफ जागरूकता के लिए मेयर ने अपने वार्ड में चलाया अभियान

कोलकाता : महानगर से मानसून की विदाई हो चुकी है. कोलकाता समेत राज्यभर में अब ठंड ने दस्तक दे दी है. लेकिन मौसम परिवर्तन के बाद भी कोलकाता समेत राज्य भर से डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं. रविवार को भी महानगर के 46 नंबर वार्ड में डेंगू पीड़ित एक मरीज की मौत हो […]

कोलकाता : महानगर से मानसून की विदाई हो चुकी है. कोलकाता समेत राज्यभर में अब ठंड ने दस्तक दे दी है. लेकिन मौसम परिवर्तन के बाद भी कोलकाता समेत राज्य भर से डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं. रविवार को भी महानगर के 46 नंबर वार्ड में डेंगू पीड़ित एक मरीज की मौत हो गयी. ऐसे में इस मच्छर जनित जानलेवा बीमारी के खिलाफ लोगो‍ं को जागरूक करने एवं साफ-सफाई को लेकर मेयर ने 82 नंबर वार्ड में मेयर फिरहाद हकीम ने अभियान चलाया.

मेयर वार्ड में घुम-घुम अपने वार्ड में कचरा उठाते दिखे. वहीं 40 माइक्रोन से कम पॉलिथीन पर रोक लगाने के लिए उन्हें वार्ड में लगने वाले बाजार का भी दौरा किया. श्री हकीम ने बाजार के दुकानदारों से पॉलिथीन को जब्त किया. इसके साथ ही उन्होंने दुकानदारों को यह भी हिदायत दी की वे 40 माइक्रोन से कम पॉलिथीन का इस्तेमाल न करें.
अगर इसके बाद भी दुकानदार इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें बाजार में बैठने नहीं दिया जायेगा. अभियान के बाद मेयर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए मेयर ने कहा कि 82 नंबर वार्ड पोर्ट इलाके के अंतर्गत आता है. वहीं पोर्ट प्रबंधन द्वारा साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिये जाने के कारण इलाके में कई जगहों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है.
मेयर ने कहा कि साफ-सफाई के लिए वह कई बार पोर्ट को पत्र भी लिख चुके हैं. इसके बाद स्थिति एक जैसी ही बनी हुई है. पॉलिथीन के पर रोक लगाने के संबंध मेयर फिरहाद हकीम ने कहा कि वह जल्द बाजार कमिटी के साथ बैठक करेंगे.
डेंगू को लेकर निकाली गयी जागरूकता रैली
कोलकाता. दक्षिण दमदम नगरपालिका इलाके में रविवार को डेंगू को लेकर एक जागरूकता रैली निकाली गयी. इसकी जानकारी देते हुए दक्षिण दमदम नगरपालिका के चेयरमैन पाचू राय ने बताया कि कुछ इलाकों में नगरपालिका की ओर से एक जागरूकता रैली निकाली गयी.
बैनर व पोस्टर लेकर प्रचार करते हुए लोगों को जागरूक किया गया. मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से महानगर समेत आस-पास के इलाकों में डेंगू के बढ़ते मामले को देखते हुए नगरपालिका की ओर से प्रचार करने के साथ ही लोगों को जागरूक किया गया.
डेंगू की रोकथाम के लिए मैदान में उतरे दमकलकर्मी
कोलकाता. उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव, बशीरहाट, संदेशखाली समेत विभिन्न इलाकों में डेंगू महामारी का रूप लेता जा रहा है. हालांकि जिला प्रशासन की तरफ से बचाव के लिए हर जरूरी कदम उठाया जा रहा. अब डेंगू से मुकाबला करने के लिए बनगांव के दमदकर्मी मैदान में उतरे हैं.
सूत्रों के अनुसार रविवार सुबह से बनगांव स्थित दमकल विभाग के 17 अधिकारी हाथ में झाड़ू कुदाल व डीडीटी का पाउडर लेकर इलाके की सफाई करते देखे गये. इस सफाई अभियान के दौरान उन्होंने लोगों को भी इलाके की साफ सफाई के लिए जागरूक करने की कोशिश की गयी.
बैरकपुर दो नंबर वार्ड में डेंगू को लेकर जागरूकता रैली
कोलकाता. उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर सांगठनिक जिला भाजपा की ओर से रविवार को बैरकपुर नगरपालिका के दो नंबर वार्ड इलाके में डेंगू को लेकर एक जागरूकता रैली निकाली गयी. साथ ही इलाके में कीटनाशक का छिड़काव किया गया.
सांगठनिक जिला भाजपा के सचिव देवव्रत दास ने बताया कि इलाके में कीटनाशक का छिड़काव करने के साथ ही लोगों में माइकिंग के जरिए प्रचार किया गया, ताकि वे अपने इलाके में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें. इलाके के नालों के किनारे जंगल व झाड़ी वाले विभिन्न स्थानों पर, जहां से डेंगू के लार्वा पनपने की संभावनाएं हैं, वहां-वहां ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >