कॉलेज व विवि शिक्षकों को मिलेगा संशोधित वेतनमान

अगले साल एक जनवरी से होगा प्रभावी तीन प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी के साथ चार साल का बकाया भी मिलेगा कोलकाता : राज्य के सरकारी और सरकारी अनुदानप्राप्त कॉलेज एवं विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को अगले साल एक जनवरी से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का संशोधित वेतनमान मिलेगा. राज्य सरकार इसके लिए एक हजार करोड़ रुपये का […]

अगले साल एक जनवरी से होगा प्रभावी

तीन प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी के साथ चार साल का बकाया भी मिलेगा
कोलकाता : राज्य के सरकारी और सरकारी अनुदानप्राप्त कॉलेज एवं विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को अगले साल एक जनवरी से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का संशोधित वेतनमान मिलेगा. राज्य सरकार इसके लिए एक हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च वहन करेगी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. वह नेताजी इंडोर स्टेडियम में शिक्षकों के सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं.
लगभग 15,000 शिक्षकों से भरे नेताजी इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंमत्री ने कहा कि सभी शिक्षकों को 2016 से तीन प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी के हिसाब से बकाया राशि का भुगतान किया जायेगा. शिक्षकों की सुविधा के लिए 7वें केंद्रीय पे कमीशन को लागू करने के लिए धनराशि किसी भी तरह जुटायी जायेगी. मुख्यमंत्री ने सभी शिक्षकों से पूछा कि इस घोषणा से आप लोग खुश हैं कि नहीं. वे इस फैसले को दिल से स्वीकार करें, क्योंकि सरकार ने इसको करके दिखाया है.
मुख्यमंत्री बार-बार शिक्षकों से प्रसन्न रहने व खुशी प्रकट करने का आह्वान करती रहीं लेकिन शिक्षकों का कुछ चुनिंदा समूह ही स्टेडियम में ताली बजाता नजर आया. कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी, कलकत्ता विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर सोनाली चक्रवर्ती बनर्जी, प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर अनुराधा लोहिया, जादवपुर विवि के वाइस चांसलर सुरंजन दास मौजूद रहे. सीएससी के अध्यक्ष दीपक कर सहित कई विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर व कॉलेज प्रिंसिपल व शिक्षक भारी संख्या में स्टेडियम में मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >