एचएस परीक्षा की तैयारी के लिए साइंस से जुड़े 4 विषयों का ऑनलाइन लर्निंग सत्र

कोलकाता : उच्च माध्यमिक की परीक्षा 12 मार्च से शुरू होगी. इस परीक्षा की तैयारी के लिए पहले स्कूलों में टेस्ट परीक्षा अथवा सेंटअप परीक्षा लिये जाने का नियम है. इसके जरिये विद्यार्थियों की परीक्षा की तैयारी का जायजा लिया जाता है. इस बार विद्यार्थियों की आसानी के लिए उच्च माध्यमिक शिक्षा पर्षद ने एक […]

कोलकाता : उच्च माध्यमिक की परीक्षा 12 मार्च से शुरू होगी. इस परीक्षा की तैयारी के लिए पहले स्कूलों में टेस्ट परीक्षा अथवा सेंटअप परीक्षा लिये जाने का नियम है. इसके जरिये विद्यार्थियों की परीक्षा की तैयारी का जायजा लिया जाता है. इस बार विद्यार्थियों की आसानी के लिए उच्च माध्यमिक शिक्षा पर्षद ने एक नयी पहल की है.

साइंस से जुड़े विषयों के लिए ऑनलाइन इंटरफेस लर्निंग सत्र शुरू किया जा रहा है. इसमें फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथमेटिक्स, बायोलॉजी विषयों के लिए उच्च माध्यिक शिक्षा पर्षद ने ऑनलाइन लर्निंग सत्र शुरू किया है. यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति में उच्च माध्यिक शिक्षा पर्षद की अध्यक्ष महुआ दास ने दी है. उनका कहना है कि परीक्षा शुरू होने से पहले इन विषयों में छात्रों की तैयारी का मूल्यांकन करने के लिए यह नयी व्यवस्था की जा रही है.

इसमें छात्रों को सैम्पल कोश्चन पेपर उपलब्ध करवाये जायेंगे. इसका उत्तर उनको ऑनलाइन देना होगा. जिस प्रश्न में समस्या होगी, उसका उत्तर भी काउंसिल की ओर से दिया जायेगा. इस अभ्यास से छात्र प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की भी तैयारी कर पायेंगे. अगर किसी सवाल को लेकर छात्र को संदेह हो तो वे अपनी समस्या भेज सकते हैं. यह लर्निंग सत्र 10 से 30 नवंबर तक चलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >