एनजीटी के निर्देशों को नजरंदाज कर बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ महापर्व की पूजा करने झील क्षेत्र में घुसे

कोलकाता : राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देशों की अवहेलना करते हुए शनिवार को हजारों लोग रबींद्र सरोबर झील क्षेत्र के गेट के ताले तोड़कर छठ महापर्व की पूजा करने क्षेत्र में घुस गए. यह जानकारी अधिकारियों ने दी. एनजीटी ने 14 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल सरकार को निर्देश दिया था कि इस वर्ष रबींद्र सरोबर […]

कोलकाता : राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देशों की अवहेलना करते हुए शनिवार को हजारों लोग रबींद्र सरोबर झील क्षेत्र के गेट के ताले तोड़कर छठ महापर्व की पूजा करने क्षेत्र में घुस गए. यह जानकारी अधिकारियों ने दी.

एनजीटी ने 14 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल सरकार को निर्देश दिया था कि इस वर्ष रबींद्र सरोबर के पानी में छठ पूजा और अन्य त्योहारों के रीति-रिवाज ना किए जाएं. सरोबर के पास लगभग 100 की संख्या में पुलिसकर्मी तैनात थे. पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद भी लोगों ने उनकी बात पर ध्यान ना देते हुए झील क्षेत्र में प्रवेश किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >