पब्लिक सर्विस कमीशन की नकली वेबसाइट बनानेवाला गिरफ्तार

कोलकाता : कोलकाता पुलिस के साइबर थाने की टीम ने पब्लिक सर्विस कमीशन की नकली वेबसाइट बना कर बेरोजगार युवकों को ठगने के एक मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस के हाथ लगे आरोपी का नाम प्रशांत नाग (29) है. वह नदिया जिले के नकाशीपाड़ा का रहनेवाला है. पुलिस का कहना है […]

कोलकाता : कोलकाता पुलिस के साइबर थाने की टीम ने पब्लिक सर्विस कमीशन की नकली वेबसाइट बना कर बेरोजगार युवकों को ठगने के एक मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस के हाथ लगे आरोपी का नाम प्रशांत नाग (29) है. वह नदिया जिले के नकाशीपाड़ा का रहनेवाला है.

पुलिस का कहना है कि साइबर थाने में इसकी शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की और आरोपी को काफी कोशिश के बाद गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया. उसने ऐसा क्यों किया, इस गिरोह में और कौन उसके साथ है, इस बारे में उससे पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >