अभिषेक बनर्जी ने अब दिया भाजपा के बहिष्कार का नारा

पिछले विधानसभा चुनाव में ‘भाजपा को वोट नहीं’ का नारा दिया गया था. इस बार चुनाव में भाजपा के बहिष्कार का तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने नारा दिया.

संवाददाता, कोलकाता

पिछले विधानसभा चुनाव में ‘भाजपा को वोट नहीं’ का नारा दिया गया था. इस बार चुनाव में भाजपा के बहिष्कार का तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने नारा दिया. शुक्रवार को धर्मतला में धरना मंच से अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बिना योजना के एसआइआर के कारण राज्य में 172 लोगों की जान गयी है. हम उनकी कुर्बानी बेकार नहीं जाने देंगे. इस बार भाजपा को वोट नहीं, बल्कि बहिष्कार का नारा है. उन्होंने कहा कि देश की हालत यह है कि डोनाल्ड ट्रंप तय कर रहे हैं कि देश किससे पेट्रोल खरीदेगा. जब अमित शाह आते हैं, तो उनकी सभा मेरे नाम से शुरू और खत्म होती है. कई राज्यों में भाजपा की सरकार है. इसमें कहीं भी बिना किसी शर्त के ढाई करोड़ महिलाओं को लक्ष्मी भंडार दिया जा रहा है, यदि है तो हमें बतायें. मैं राजनीति छोड़ दूंगा.

मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजा पत्र

कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार को विचाराधीन श्रेणी के वोटरों का मामला सुलझाने को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को एक पत्र भेजा. उन्होंने यह राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल को भी भेजा है. अपने पत्र में अभिषेक ने कहा है कि शीर्ष अदालत के फैसले का पालन करना जरूरी है. अदालत के निर्देश के मुताबिक पूरक वोटर तालिका जल्द प्रकाशित करने की मांग की. उन्होंने कहा है कि 60 लाख वोटरों का नाम विचाराधीन रख दिया गया है. यह उनके लोकतांत्रिक अधिकार छीनने की साजिश है. उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जब तक यह मामला नहीं सुलझ जाता, तब किसी भी तरह चुनाव मंजूर नहीं होगा.

उन्होंने कहा कि भाजपा कुछ भी कर ले, वोट तो जनता देगी. कितना नाम कटेगा, यह पहले ही भाजपा के नेता बोल रहे थे. यह कोई इत्तफाक नहीं हो सकता है. उन्होंने साफ किया कि जब तक विचाराधीन श्रेणी में रखे गये 60 लाख लोगों का मामला नहीं सुलझ जाता, तब तक तृणमूल सड़क पर रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >