भांगड़ में भीड़ ने हमलावर को पीट-पीट कर मार डाला

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले में भांगड़ इलाके में एक व्यक्ति पर हमला कर भागे व्यक्ति की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि बकिउल्ला मोल्ला ने मंगलवार देर रात भांगड़ के सतुलिया बाजार इलाके में मुनीरुल इस्लाम विश्वास पर चाकू से हमला किया, […]

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले में भांगड़ इलाके में एक व्यक्ति पर हमला कर भागे व्यक्ति की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने कहा कि बकिउल्ला मोल्ला ने मंगलवार देर रात भांगड़ के सतुलिया बाजार इलाके में मुनीरुल इस्लाम विश्वास पर चाकू से हमला किया, जिसमें मुनीरुल गंभीर रूप से घायल हो गया.पुलिस ने बताया कि मशहूर मुनीरुल खून में लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ मिला. घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के एक समूह ने मोल्ला को पीटना शुरू कर दिया.
इसके बाद पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल ले गयी जहां मोल्ला की मौत हो गयी. मुनीरुल कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >