बीएसएनएल के माबाइल सिम कनेक्शन में 189 प्रतिशत वृद्धि

कोलकाता : भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के पश्चिम बंगाल टेलीकॉम सर्किल में सिम कनेक्शन में 189 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. वर्ष 2018 के प्रथम छमाही में 1.29 लाख सिम कनेक्शन प्रदान किये गये थे, जो इस वर्ष बढ़ कर 2.45 लाख हो गया है. यह जानकारी शुक्रवार को बीएसएनएल के पश्चिम बंगाल दूरसंचार […]

कोलकाता : भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के पश्चिम बंगाल टेलीकॉम सर्किल में सिम कनेक्शन में 189 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. वर्ष 2018 के प्रथम छमाही में 1.29 लाख सिम कनेक्शन प्रदान किये गये थे, जो इस वर्ष बढ़ कर 2.45 लाख हो गया है.

यह जानकारी शुक्रवार को बीएसएनएल के पश्चिम बंगाल दूरसंचार परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक रमाकांत शर्मा ने संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि सिम कनेक्शन के साथ ही कुल वॉयस कॉल ट्रैफिक में 24 प्रतिशत व डाटा प्रयोग में 133 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.
उन्होंने बताया कि बीएसएनएल ने 4जी सेवा शुरू करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है. अब हमें सिर्फ 4जी स्पेक्ट्रम की अनुमति मिलने का इंतजार है. 4जी स्प्रेक्ट्रम की अनुमति मिलते ही बीएसएनएल दो महीने के अंदर 4जी सेवा शुरू कर देगी. उन्होंने आगे बताया कि बीएसएनएल ने राज्य में 600 स्थानों पर वाइ-फाइ हॉट स्पॉट सेवाएं शुरू की है, अगले कुछ महीने में और 350 स्थानों पर यह सेवाएं शुरू की जायेंगी.
श्री शर्मा ने बताया कि ग्रामीण व पर्यटन स्थलों पर वाइ-फाइ हॉटस्पॉट सेवा शुरू करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. वहीं, बीएसएनएल के पश्चिम बंगाल टेलीकॉम सर्किल की आमदनी के संबंध में उन्होंने बताया कि वर्तमान वित्तीय के छह माह में कंपनी ने 155 करोड़ रूपये की आमदनी की है, जबकि पिछले वर्ष समान अवधि में कंपनी को 138 करोड़ रुपये की आय हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >