कोल इंडिया कर्मचारी आज रहेंगे हड़ताल पर

कोलकाता : कोयला खनन क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति के खिलाफ कोल इंडिया की कर्मचारी यूनियनों ने मंगलवार को एक दिन की हड़ताल की घोषणा की है. यूनियनों की हड़ताल से कोल इंडिया का उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है. कोल इंडिया लिमिटेड और सिंगरेनी कोलियरीज की पांच फेडरेशनों ने 24 […]

कोलकाता : कोयला खनन क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति के खिलाफ कोल इंडिया की कर्मचारी यूनियनों ने मंगलवार को एक दिन की हड़ताल की घोषणा की है. यूनियनों की हड़ताल से कोल इंडिया का उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है. कोल इंडिया लिमिटेड और सिंगरेनी कोलियरीज की पांच फेडरेशनों ने 24 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है.

यूनियनों की मांग है कि सरकार कोयला खनन में एफडीआइ की अनुमति के फैसले को वापस ले. आल इंडिया कोल वर्कर्स फेडरेशन के महासचिव डीडी रामानंदन ने कहा :भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) को छोड़ कर सभी पांच फेडरेशन मंगलवार की हड़ताल में शामिल होंगे.
कोल इंडिया का प्रतिदिन का कोयला उत्पादन 20 लाख टन है. देश के कोयला उत्पादन में कोल इंडिया की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत है.राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध बीएमएस ने इस एक दिन की हड़ताल के नोटिस पर दस्तखत नहीं किये हैं. हालांकि, बीएमएस ने सोमवार से 27 सितंबर तक पांच दिन की हड़ताल शुरू की है. कोल इंडिया के अधिकारियों ने कहा कि बीएमएस की हड़ताल के बावजूद सोमवार को उत्पादन पर किसी तरह का प्रतिकूल असर नहीं पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >