अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है: ममता

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि उन्हें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है. चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ के साथ इसरो का संपर्क टूट जाने के बाद मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिकों की हौसलाअफजाई की है. ट्वीट कर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है. इसरो टीम ने चंद्रयान 2 के लिए […]

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि उन्हें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है. चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ के साथ इसरो का संपर्क टूट जाने के बाद मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिकों की हौसलाअफजाई की है. ट्वीट कर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है.

इसरो टीम ने चंद्रयान 2 के लिए काफी कड़ी मेहनत की. भारत के वैज्ञानिक रूप से विकसित देशों की श्रेणी में शामिल होने के हमारे राष्ट्र नायकों के सपने को इसरो ने पूरा किया है. यह अभियान उस वैज्ञानिक विचारधारा का प्रमाण है, जो राष्ट्र नायकों ने हमारे भीतर समाहित किया है. इसरो के साथ हम सभी हैं. मुख्यमंत्री ने यह भी कामना की कि इसरो सदैव देश को गौरवान्वित करता रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >