कितनी भी नाक रगड़ें, जनता ममता के खिलाफ : कैलाश विजयवर्गीय

– जिला दौरे के दौरान ममता के आम लोगों से मिलने पर किया कटाक्ष ।। अजय विद्यार्थी ।। कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जिला दौरे के दौरान प्रशासनिक बैठक के बाद आम लोगों से मिलने पर प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के डर से लोग […]

– जिला दौरे के दौरान ममता के आम लोगों से मिलने पर किया कटाक्ष

।। अजय विद्यार्थी ।।

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जिला दौरे के दौरान प्रशासनिक बैठक के बाद आम लोगों से मिलने पर प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के डर से लोग उनसे मिल रहे हैं, लेकिन मन में आक्रोश है और लोगों को जब मौका मिलेगा, तो वे भाजपा के पक्ष में ही मत देंगे.

श्री विजयवर्गीय ने सोमवार को प्रभात खबर से बातचीत करते हुए ये बातें कही. उल्लेखनीय है कि सुश्री बनर्जी इसके पहले दीघा दौरे के दौरान चाय बनाया था तथा सोमवार को बर्दमान दौरे के दौरान प्रशासनिक बैठक के बाद आम लोगों से मिलने पहुंच गयी थी.

श्री विजयवर्गीय ने कहा कि लोगों के मन में तृणमूल कांग्रेस और दीदी के प्रति आक्रोश है. चूंकि ममता जी मुख्यमंत्री हैं और वह आम लोगों के पास जब जाती हैं, तो डर से मिलने के लिए बाध्य होते हैं, लेकिन लोगों ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ अपना मन बना लिया है और अगले चुनाव में इसका परिणाम दिखेगा.

उन्होंने कहा : राज्य की जनता तृणमूल कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति, कट मनी और सिंडिकेट राज से क्षुब्ध है. राज्य की जनता परेशान है और इस परेशानी से राज्य की जनता मुक्ति चाहती है. उन्होंने कहा कि तृणमूल के लोगों ने गुंडागर्दी की है और यह गुंडागर्दी ममता जी के संरक्षण में हुई है. लोग तृणमूल कांग्रेस के खफा हैं, अब कितनी भी नाक रगड़ें, लेकिन तृणमूल कांग्रेस को अपने किये का परिणाम भुगतना पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >