डेंगू ने ली दो की जान

उत्तर व दक्षिण 24 परगना में एक-एक की हुई मौत कोलकाता :उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा में डेंगू का कहर जारी है. पिछले तीन दिनों से बुखार से पीड़ित एक व्यक्ति की मंगलवार देर शाम मौत हो गयी. मृतक का नाम जयदेव हालदार है. मंगलवार की सुबह उसे हाबरा स्टेट जनरलअस्पताल में भर्ती कराया […]

उत्तर व दक्षिण 24 परगना में एक-एक की हुई मौत

कोलकाता :उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा में डेंगू का कहर जारी है. पिछले तीन दिनों से बुखार से पीड़ित एक व्यक्ति की मंगलवार देर शाम मौत हो गयी. मृतक का नाम जयदेव हालदार है. मंगलवार की सुबह उसे हाबरा स्टेट जनरलअस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से देर शाम उसे आरजी कर के लिए स्थानांतरित किया गया था.
लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. वह हाबरा नगरपालिका के चार न‍ंबर वार्ड का रहनेवाला था. गौरतलब है कि पिछले दो सप्ताह से डेंगू का कहर काफी तेजी से फैलते जा रहा है. बताया जा रहा है कि 15 दिनों में डेंगू से अब तक 11 लोगों की मौत हुई है, लेकिन सरकारी आंकड़ों के मुताबिक छह से सात के ही अधिकारिक तौर पर डेंगू से मरने की पुष्टि की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >