तमलुक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और रमेश को बचाया

खड़गपुर : गड़बेता थाना अंतर्गत फतेहपुर गांव के साहनीपाड़ा में दीदी के बोलो जन सम्पर्क अभियान में जाकर जनता के बीच फंसे गड़बेता के विधायक व मेदिनीपुर शहर के निवासी अाशीष चक्रवर्ती. विधायक को देखते ही इलाके के लोग भड़क गये. इलाके के लोगों का कहना है कि चुनाव से पहले इलाके में अाशीष चक्रवर्ती […]

खड़गपुर : गड़बेता थाना अंतर्गत फतेहपुर गांव के साहनीपाड़ा में दीदी के बोलो जन सम्पर्क अभियान में जाकर जनता के बीच फंसे गड़बेता के विधायक व मेदिनीपुर शहर के निवासी अाशीष चक्रवर्ती. विधायक को देखते ही इलाके के लोग भड़क गये. इलाके के लोगों का कहना है कि चुनाव से पहले इलाके में अाशीष चक्रवर्ती अक्सर जाते थे, लेकिन चुनाव जीत जाने के बाद उनके दर्शन दुर्लभ हो गये हैं.

विधायक अशीष चक्रवर्ती लोगों से विनती करते हुए दिखे कि वे अपनी समस्या दीदी को फोन करके कहें, तो आक्रोशित लोगों ने विधायक को जवाब दिया कि जब दीदी को ही कहना है तो वे क्यों अाये, दीदी को अाना चाहिए था. इलाके में इसके बाद माहौल काफी गर्म हो गया. विधायक को उनके सुरक्षा गार्ड भीड़ से निकाल कर सुरक्षित ले गये.
भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के खिलाफ सरसुना थाना में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज हुई है. आरोप है कि उक्त नेता ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर रेलवे में नौकरी दिलाने रेलवे की कमेटी में सदस्य बनाने के नाम पर एक व्यवसायी को करीब 60 लाख रुपये का चूना लगाया.
रेलवे में नौकरी नहीं मिलने और न ही किसी कमेटी का सदस्य बनाये जाने के बाद व्यवसायी को ठगे जाने का अहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत की. इस बारे में पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया गया लेकिन उनकी ओर से कुछ नहीं कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >