कोलकाता : वर्तमान शिक्षण- सत्र में जादवपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने वाले नये छात्रों को एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करना होगा कि विश्वविद्यालय परिसर और छात्रावास के अंदर वे नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे. कैम्पस में न ही शराब पीयेंगे, न ही पिलायेंगे. विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है.
जेयू के नये छात्रों को कैम्पस में नशा नहीं करने का लिखित आश्वासन देना होगा
कोलकाता : वर्तमान शिक्षण- सत्र में जादवपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने वाले नये छात्रों को एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करना होगा कि विश्वविद्यालय परिसर और छात्रावास के अंदर वे नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे. कैम्पस में न ही शराब पीयेंगे, न ही पिलायेंगे. विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है. […]

यहां विश्वविद्यालय में कला, विज्ञान और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश इसी सप्ताह शुरू होगा. इंजीनियरिंग विभाग के डीन प्रोफेसर चिरंजीव भट्टाचार्य ने जानकारी दी कि सभी तीनों संकायों के छात्रों को संकल्प-पत्र पर हस्ताक्षर करना होगा.
कैम्पस को साफ-सुथरा बनाये रखने व शांतिपूर्ण परिवेश के लिए इस तरह का कदम उठाया गया है. उनका कहना है कि कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे नशे में आकर छात्र गुट आपस में भिड़ जाते हैं. इसकी रोकथाम के लिए इस तरह की शपथ छात्रों से लिखवायी जा रही है.
हालांकि, नियम का उल्लंघन करनेवालों के लिए सजा का स्वरूप अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन प्रयास है कि कॉलेज और हॉस्टल परिसर को नशा से मुक्त रखा जाये. परिसर में सभी छात्रों के लिए सुखद परिवेश बनाये रखने के लिए इस तरह की नयी व्यवस्था की जा रही है. नशे की कोई भी चीज का उपयोग परिसर में छात्र नहीं कर पायेंगे. सभी शिक्षकों ने इस पहल का स्वागत किया है.